रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है । दिन-ब-दिन मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है । साथ ही टीकाकरण में भी तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है । इसी बीच कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका से कई जगहों पर खून के थक्के जमने का मामला सामने आया है । अमेरिका में खून के थक्के जमने का मामला सामने आने पर जॉन्सन एंड जॉन्सन के एक खुराक वाले कोरोना टीके पर भी अस्थाई रोक लगाने की सिफारिश की गई है।

हालांकि, इस मामले पर जांच की गयी कि क्या खून जमने का कारण कोरोना वैक्सीन ही है । जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कोरोना वैक्सीन से नहीं बल्कि गर्भ निरोधक गोलियां व सिगरेट पीना खून के थक्के जमने का कारण है ।

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीस कंट्रोल (CDC) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बताया कि वो जॉन्सन एंड जॉन्सन की वैक्सीन लगने के कुछ दिनों बाद खून के थक्के जमने से पीड़ित महिलाओं के छह मामलों की जांच कर रहे हैं । इन महिलाओं की उम्र 18 से 48 साल के बीच की है ।
स्पेन की डॉक्टर मारिया लियोनोर रामोस ने बताया कि किन लोगों के शरीर में खून का थक्का जमने का खतरा किन वजहों से हो सकता है । उनका कहना है कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन अगर 10 लाख लोगों को लगे हैं तो उनमें से खून के थक्के जमने के सिर्फ 4 केस में खून का थक्का जमने का खतरा रहता है, यानी 0.0004 प्रतिशत ।
उन्होंने कहा- गर्भ निरोधक गोलियां लेने वाली 10 लाख महिलाओं में से 500 से 1200 मामलों में खून के थक्के जमने का खतरा रहता है । यानी 0.05 से 0.12 फीसदी तक । वहीं, जो लोग धूम्रपान करते हैं । लगभग 10 लाख स्मोकर्स में 1763 स्मोकर्स में खून का थक्का जमने का खतरा रहता है, यानी 0.18 फीसदी ।