1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या 80 पार वही कनिका फिर पॉजिटिव

कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या 80 पार वही कनिका फिर पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या 80 पार वही कनिका फिर पॉजिटिव

{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }

प्रदेश में कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 29 मार्च रात 12 बजे तक के आकंड़ो के मुताबिक प्रदेश में अब कुल 82 कोरोना पीड़ित है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 17 नए लोग पाए गए। 

जो नए मरीज मिले उनमे से नोएडा के पांच, गाजियाबाद के दो और आगरा व बरेली के एक-एक पीड़ित व्यक्ति शामिल हैं। अगर जनपद के अनुसार आकंड़े देखे तो सर्वाधिक मरीज नॉएडा के है। यहां कुल 32 लोग कोरोना से पीड़ित है।

इसके अलावा अब तक मेरठ में 13, आगरा में 11, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में सात, पीलीभीत और वाराणसी में दो-दो और लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली व बरेली में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 

हालांकि प्रदेश के लिए अभी राहत की बात यह है कि कोरोना अभी सिर्फ १४ जनपद में ही अपने पैर पसार पाया है और अब तक देश 1 मार्च से 28 मार्च तक 14 दिन के तो cycle पुरे कर चुका है ऐसे में बाकी जनपद में कोई मरीज नहीं मिलना अथवा तो मृत्यु नहीं होना राहत की बात है।

वही गायिका कनिका की बात करे तो उनकी रिपोर्ट चौथी बार भी पॉजिटिव आयी है। अब ऐसे में उनके परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी है क्यूंकि आम तौर पर सात या आठ दिन में मरीज के ठीक होने का औसत है अब ऐसे में अभी भी रिपोर्ट नेगेटिव आना कहीं ना कहीं बुरा संकेत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...