1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74442 नए मामले आये सामने, 903 की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74442 नए मामले आये सामने, 903 की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74442 नए मामले आये सामने, 903 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी आई है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 74,442 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 903 मरीजों की हुई। इस ही के साथ कोरोना से अब तक 1 लाख 2 हजार 685 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 66 लाख लाख 23 हजार 816 के पार हो गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख 34 हजार 427 है, जबकि 55 लाख 86 हजार 704 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं सामने आए कोरोना के नए मामले और मौत के आंकड़े में रविवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को 75,829 नए मामले सामने आए थे। वहीं वायरस के कारण 940 मरीजों का मौत हुई थी।

ICMR के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 99 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख से ज्यादा सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

देश में कोरोना से हो रही मौत की औसत दर 1.6% है. इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुडुचेरी में यह 2-3% है। मौत की दर सबसे ज्यादा पंजाब में 3% है. इसके बाद महाराष्ट्र में 2.6%, गुजरात में 2.5%, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्डुचेरी में यह 1.9%, जबकि मध्य प्रदेश में 1.8% है।

झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम, केरल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और मिजोरम में यह एक फीसदी से भी कम है। मिजोरम में तो अब तक 2103 केस आ चुके हैं। राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...