भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 66,732 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 816 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। वहीं देश में अब भी सक्रिय मामलों की संख्या 8,61,853 है।
Single-day rise of 66,732 infections, 816 fatalities pushes India's COVID-19 caseload to 71,20,538, death toll to 1,09,150: Govt
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा सोमवार को सुबह जारी किये गए ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 66,732 नए मामले सामने आये। जिसके बाद देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा 71,20,539 हो गए।
Active COVID-19 cases stand at 8,61,853, while 61,49,535 people have recovered from the disease so far: Govt
— Press Trust of India (@PTI_News) October 12, 2020
वही पिछले 24 घंटे में 816 मरीजों की मौत हो जाने से देश में मृतकों मरीजों की संख्या 1,09,150 हो गई है। वही देश में अब तक 60 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके है। इसी के साथ देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है।
61,49,536 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रविवार को कोरोना के 74,383 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।
The five top States in terms of percentage of active cases, case fatality rate and recovery rate.
This shows gradual improvement in their performance. pic.twitter.com/6dbPKprcDW— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 12, 2020
महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।