1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना अपडेट: 46 संक्रमित, 19 ठीक हुए, मंगलवार को एक भी मरीज नहीं

कोरोना अपडेट: 46 संक्रमित, 19 ठीक हुए, मंगलवार को एक भी मरीज नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना अपडेट: 46 संक्रमित, 19 ठीक हुए, मंगलवार को एक भी मरीज नहीं

राज्य में कल राहत की बात रही कि कल एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। 277 सैंपल निगेटिव मिले हैं और इसके 570 सैंपलों की टेस्टिंग चल रही है।

अब तक कुल मरीजों की बात करे तो राज्य में कुल 46 कोरोना के मरीज है जिनमें 19 ठीक हो गए है यानी कि सिर्फ 27 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है।

आपको बताते चले, स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 853 आईसोलेशन बेड उपलब्ध कराए हैं।

इसके अलावा संदिग्ध मरीजों के लिए 2217 आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं, आकंड़ो को देखे तो यहां टेस्टिंग की रफ्तार बेहद धीमी है। प्रदेश में प्रति लाख पर सिर्फ 21 प्रतिशत सैंपल लिए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...