स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका सिंह पर एक मुसीबत आन पड़ी है। दरअसल उनकी मां जो की 59 साल की है उनको कोरोना हो गया है। ‘
दिल्ली के हालात इतने ख़राब हो गए है की एक टीवी की सुपरस्टार की मां को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पा रहा है।
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन अस्पताल उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा।
आगे वो कहती है कि बिना रिपोर्ट के अस्पताल उनकी मां को भर्ती नहीं कर रहा।इस वक्त उनकी मां काफी बीमार हैं और उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है।
इसके अलावा परिवार के बाकी लोगों का भी कोरोना टेस्ट होना ज़रूरी है। इस वीडियो को देखने के बाद ये बात तो साबित हो जाती है दिल्ली में कोरोना के इलाज़ को लेकर केजरीवाल सरकार जो दावे कर रही है वो हकीकत से परे है।