स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की पॉलिसी में बदलाव किया है। ऐसे मरीज जिनमें बहुत हल्के या फिर संक्रमण से पहले के लक्षण (प्री-सिम्पटमिक) हैं, उन्हें कोविड केयर फैसिलिटी में भर्ती किया जाएगा। उनके शरीर के तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की नियमित जांच होगी। डिस्चार्ज से पहले कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं होगा, लेकिन घर जाने के बाद 7 दिन आइसोलेशन में रहना पड़ेगा।
मॉडरेट केस ऑक्सीजन बेड वाले सेंटर में भेजे जाएंगे
कोरोना के औसत लक्षण (मॉडरेट) वाले मरीज ऑक्सीजन बेड वाले डेडिकेटेट कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किए जाएंगे। अगर बुखार 3 दिन में उतर जाता है और अगले 4 दिन तक ऑक्सीजन लेवल 95% से ज्यादा रहता है तो 10 दिन बाद छुट्टी दी जा सकती है, लेकिन सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होनी चाहिए। मॉडरेट केस में भी डिस्चार्ज से पहले टेस्ट जरूरी नहीं होगा।