1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी पहल, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी पहल, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

भोपाल में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने पारंपरिक मान्यता के अनुसार गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त वर्षा होने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी पहल, गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार और कई क्षेत्रों में कम बारिश की स्थिति के बीच भोपाल में अच्छी वर्षा की कामना को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने पारंपरिक मान्यता के तहत गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव से अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

पारंपरिक मान्यता के अनुसार किया आयोजन

भोपाल के कोलार तिराहे स्थित गेस्ट हाउस के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में गधों को मिठाई खिलाई गई। मुजाहिद सिद्दीकी का कहना है कि मालवा, निमाड़, खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को मिठाई खिलाने और उनका नगर भ्रमण कराने की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि इसी लोक परंपरा को निभाते हुए यह आयोजन किया गया।

 

किसानों की चिंता को लेकर जताई चिंता

मुजाहिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। कई किसानों ने बुवाई तो कर दी है, लेकिन बारिश की कमी के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि समय पर वर्षा होने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलेगी।

अच्छी वर्षा की कामना

आयोजन के दौरान इंद्र देव से प्रदेश में अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई। साथ ही किसानों की समृद्धि और प्रदेश में बेहतर मानसूनी स्थिति की कामना भी की गई।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...