उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आपको बता दे कि हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में 571 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं इसके बाद अब प्रद्रेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार हो गया। एक्टिव केस भी छह हजार पार हो गए हैं।
सबसे ज्यादा 169 कोरोना संक्रमित मरीज देहरादून जिले में मिले हैं। नैनीताल जिले में 106, ऊधमसिंह नगर में 79, हरिद्वार में 63, टिहरी में 42, अल्मोड़ा में 29, चंपावत में 25, पौड़ी में 22, उत्तरकशी में 20, बागेश्वर में सात, रुद्रप्रयाग में छह और चमोली जिले में तीन कोरोना मरीज मिले है।
404 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर प्रदेश में 14012 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश संक्रमितों की संख्या 20398 हो गई है। इसमें 6042 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।