1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना मरीजों की संख्या 3100 पर, 5 हज़ार वाहनों को बॉर्डर से लौटाया

कोरोना मरीजों की संख्या 3100 पर, 5 हज़ार वाहनों को बॉर्डर से लौटाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना मरीजों की संख्या 3100 पर, 5 हज़ार वाहनों को बॉर्डर से लौटाया

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश में 31 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3100 पार पहुंच गई है।

प्रदेश में मरीजों की संख्या 3124 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 2524 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

अभी भी 530 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा कोरोना के चलते इस साल उत्तर भारत की सबसे बड़ी आध्यात्मिक कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन भी पुलिस ने उत्तराखंड और यूपी की सीमाओं पर सख्ती की गयी है। कल करीब 5000 वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...