विश्व स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि एचआईवी की तरह कोरोना वायरस बीमारी स्थानिक बीमारी हो सकती है ऐसा भी हो सकता है कि यह बीमारी कभी दुनिया से जाए ही ना।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के इमरजेंसी विभाग के डायरेक्टर माइक रियान ने कहा कि देश की सरकारें इस बात का गंभीरता से लें और लिखकर याद कर लें कि कोरोना वायरस एचआईवी की तरह ही दूसरी स्थानिक (एंडेमिक) बीमारी बन सकताी हैं।
माइक रियान ने बताया कि अगर कोरोना की वैक्सीन मिल भी जाए तो भी इस महामारी को काबू करने के लिए काफी प्रयत्न करने होंगे। कोरोना वायरस से अब तक पूरी दुनिया में 40 लाख से ज्यादा लोगा संक्रमित है और तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।