1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रदेश में कोरोना: 6 नए मरीज, अब तक का आकंड़ा हुआ 50 पार

प्रदेश में कोरोना: 6 नए मरीज, अब तक का आकंड़ा हुआ 50 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में कोरोना: 6 नए मरीज, अब तक का आकंड़ा हुआ 50 पार

{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }

कोरोना से जंग लड़ने के लिए इस वक़्त पुरे देश में इक्कीस दिन का बंद है लेकिन उसके बाद भी कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे है। इस वक़्त देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 800 पार कर गयी है वही प्रदेश में भी भी यह आंकड़ा बढ़कर 51 हो गया है।

अब तक प्रदेश में कुल 51 मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमे नोएडा में अब तक 18 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। आगरा में 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, पीलीभीत में दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बनारस, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत व बुलंदशहर में एक-एक मरीज संक्रमित हैं। 

आपको बता दे की कल यानी शुक्रवार को 6 नए केस मिले है। वही राजधानी लखनऊ में सात दिन बाद भी कोई एक भी केस नहीं मिला है। इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट जो की कल ही किया गया था एक बार फिर पॉजिटिव आया है।

इसके अलावा लॉकडाउन में नियम तोड़ने वालों की बात करे तो प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार शाम तक यूपी में 3710 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं वहीं कोराना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 46092 यात्रियों की पहचान की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...