1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना का कहर जारी : प्रदेश में मरीजों की संख्या 3200 पार हुई

कोरोना का कहर जारी : प्रदेश में मरीजों की संख्या 3200 पार हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का कहर जारी : प्रदेश में मरीजों की संख्या 3200 पार हुई

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। बता दे कि मंगलवार यानी कल देर रात आयी रिपोर्ट में 69 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इन नए मरीजों के साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 पार पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया है कि कल 35 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।

अल्मोड़ा और चंपावत में दो-दो मामले सामने आए हैं। देहरादून में 18 केस, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

अब कुल मरीजों की संख्या 3230 हो गई है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 2621 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

अभी भी 538 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 43 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...