1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , कुल मरीजों की संख्या 1380 पहुंची

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , कुल मरीजों की संख्या 1380 पहुंची

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना , कुल मरीजों की संख्या 1380 पहुंची

प्रदेश में कोरोना मरीज बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दे कि आज यानी सोमवार देर शाम तक ही 25 मरीजों की पुष्टि हो गयी है।

बागेश्वर दो, चंपावत दो, चमोली एक, देहरादून एक, हरिद्वार आठ नैनीताल एक, पौड़ी गढ़वाल चार, रुद्रप्रयाग दो और टिहरी के तीन मरीज शामिल हैं। 

इन नए 25 मरीजों को मिलाकर प्रदेश में अब कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 1380 हो गयी है। सरकार की माने तो आज 135 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा दिया गया है।

अब तक कुल मिलाकर 663 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस 697 है वहीं प्रदेश में 14 लोगों की इस वायरस से दुःखद मृत्यु हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...