प्रदेश में कोरोना से हालात विकट हो रहे है। आपको बता दे कि कल भी प्रदेश में 936 कोरोना मरीज मिल गए है जिससे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीर आ गई है। वही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है और नए मरीज बढ़ते ही जा रहे है। इससे आने वाले समय में स्थिति विकट हो सकती है।
आपको बता दे, इसके अलावा एक ही दिन में २१ मरीजों की मौत हो गई है जो की बेहद चिंताजनक खबर है। इससे पहले 27 अगस्त को प्रदेश में 728 संक्रमित मामले सामने आए थे। देहरादून जिले में पहली बार एक दिन में 184 और हरिद्वार जिले में 220 कोरोना मरीज मिले हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में 112, नैनीताल में 97, टिहरी में 42, अल्मोड़ा में 34, पौड़ी में 32, रुद्रप्रयाग में 32, उत्तरकाशी में 31, पिथौरागढ़ में 28, चंपावत में 12, चमोली में सात और बागेश्वर में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों की संख्या 21234 हो गई है।
अब तक 291 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 425 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 14437 मरीज ठीक हो चुके हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 6442 हो गई है।