1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में कोरोना विस्फोट : एक दिन में मिले 216 मरीज, कुल आकंड़ा 700 पार हुआ

प्रदेश में कोरोना विस्फोट : एक दिन में मिले 216 मरीज, कुल आकंड़ा 700 पार हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में कोरोना विस्फोट : एक दिन में मिले 216 मरीज, कुल आकंड़ा 700 पार हुआ

कोरोना को लेकर उत्तराखंड में हाहाकर मचा हुआ है। हर दिन संक्रमितों का आकंड़ा बढ़ रहा है। एक समय राज्य के कोरोना मुक्त होने की और कदम बढ़ गए थे लेकिन अब आगे क्या होगा कुछ कह नहीं सकते है।

प्रदेश में कल एक ही दिन में  216  मरीज मिले थे वही आज दोपहर दो बजे तक 11 नए मरीज सामने आए।

अभी तक प्रदेश में कोरोना के 737 मामले हो चुके है। सबसे अधिक पॉजिटिव संख्या 85 नैनीताल जिले की है, जबकि 68 मरीज देहरादून से हैं। 

आपको बता दे, 105 मरीज अब रक स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में 624 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...