कोरोना वायरस के कहर से अब भारत भी अछूता नहीं रहा है, चीन, इटली, ईरान, कोरिया, यूरोप जैसे बड़े बड़े देशों को अपनी चपेट में लेने के बाद अब इसका कहर इस देश पर देखने को मिल रहा है और 15 मार्च को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच को बिना दर्शकों के ही पूरा किया जाएगा।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि टिकट खरीद चुके दर्शकों के पैसे एक हफ्ते में वापस कर दिए जाएंगे. UPCA ने जारी एक बयान में कहा है कि 12 मार्च को जारी किए दिशानिर्देश को देखते हुए 15 मार्च 2020 को होने वाले दूसरा वनडे मैच, जो भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाना है।
इस मैच में दर्शकों की मौजूदगी की इजाजत नहीं दी जाएगी ताकि कोरोना वायरस के किसी भी तरह के संक्रमण को रोका जा सके.आपको बता दे कि इस देश में इस वायरस से 70 से अधिक लोग पीड़ित है और देश में इस वायरस से पहली मौत हो चुकी है।