प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दे कि प्रदेश में पिछले एक महीने से रोज़ 500 से अधिक मरीज सामने आ रहे है। एक दिन पहले तो यह संख्या एक हज़ार के करीब जा पहुंची थी जो कि अब तक की सबसे सर्वाधिक संख्या थी।
एक माह के भीतर प्रदेश में सक्रिय मरीज दोगुने हो गए हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत हो गई है, जो अब तक की सबसे अधिक है।
वहीं, सक्रिय मरीज भी साढ़े छह हजार से अधिक हो गए हैं। दो अगस्त को प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3032 थी,, जो अब बढ़ कर 6442 हो गई है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सैंपल जांच में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। सक्रिय मरीजों का ग्राफ तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति प्रदेश के लिए गंभीर है।