1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना संकट: कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सवा करोड़ रुपये दान किये

कोरोना संकट: कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सवा करोड़ रुपये दान किये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संकट: कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सवा करोड़ रुपये दान किये

{ लखनऊ से मोहम्मद तबरेज़ की रिपोर्ट }

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कोरोना वायरस से रोकथाम हेतु विधायक निधि से सवा करोड़ रुपये (1.2500000) और अपने दो माह का वेतन देने का निर्णय लिया।।

मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी ने सारे भूमण्डल को अपनी चपेट में कर रखा है, विश्व की सारी जनसंख्या आज भय के वातावरण में सांस ले रही है।

corona-crisis-cabinet-minister-shri-nand-gopal-gupta-nandi-donated-1-25-crore-rupees

हमारा देश भी इस त्रासदी की चपेट में है, यद्यपि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में हमारी प्रदेश सरकार बड़ी सावधानी से इस वायरस से बचाव के लिए रात दिन सजग हो कर काम कर रही हैं और प्राणघातक इस वायरस से नागरिकों को बचाने के प्रयास में जुटी हैं।

इस संकट की घड़ी में कोरोना वायरस से पीड़ितों का परीक्षण व उनकी दवाओं , तथा उपचार के लिए बहुत सारे संसाधनों के जुटाने में भारी धनराशि की आवश्यकता है । इसको दृष्टिगत कर मैं अपनी विधायक – निधि से सवा करोड़ (1.2500000) प्रदान कर रहा हूँ। इसके साथ मैं अपने दो माह का वेतन भी भेज रहा हूँ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...