प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 1250 मरीज देहरादून जिले के हैं। देहरादून जिले में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।
बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4209 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 3010 मरीज देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में मिले हैं।
देहरादून जिले में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। पांच दिन में अकेले देहरादून में ही 1250 मरीज मिल चुके हैं।
24 घंटे में कुल 10387 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 1015 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।
नए संक्रमित मरीजों की तुलना में 521 ठीक हुए हैं। वहीं, पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 28226 हो गई है।
प्रदेश के मैदानी जिलों में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। एक ही दिन में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में 798 कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है।