उत्तराखंड में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1637 मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना की दस्तक होने से अब तक यह एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं।
इसके साथ ही अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 हजार पार हो गई है। वहीं 12 संक्रमित मरीजों की आज मौत हुई है।
देहरादून में भी रिकॉर्ड 623 और हरिद्वार में 318 संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, नैनीताल में 211 और ऊधमसिंह नगर में 240 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, चमोली में सात, चंपावत में 32, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 27 और उत्तरकाशी में 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 31973 पहुंच गई है।
आज प्रदेश में 1009 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 21040 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 10397 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 4.80 लाख से अधिक कोविड जांच की गई है। इसमें लगभग 4.50 लाख से अधिक लोगों के सैंपल में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला है।
वर्तमान में प्रदेश भर से 13800 से ज्यादा सैंपलों की जांच प्रतीक्षा में है।