नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ शेष है, उससे पहले ही सभी पार्टियों ने कमर कस लिया है। और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल रहे है। इसी बीच योगी सरकार में मंत्री बने कपिल देव अग्रवाल ने विवादित बयान दें दिया है। दरअसल, बीजेपी ने मुजफ्फरनगर में पाल समाज सम्मेलन का आयोजन किया था।
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) और कौशल विकाश मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल देव ने कार्यक्रम के मंच से विवादित बयान दे डाला। कपिल देव ने कहा कि 2022 का चुनाव राष्ट्रवाद और आतंकवाद के ऊपर होगा। जो राष्ट्रवादी लोग हैं वो बीजेपी को वोट करेंगे और जो आतंकवाद को संरक्षण देने का काम करते हैं वो अन्य पार्टी को वोट देंगे।
‘अमेरिका के सामने घुटने टेंकते थे हमारे प्रधानमंत्री’
कपिल देव अग्रवाल ने इस दौरान कश्मीर के हालात को लेकर भी अपनी टिप्पणी की। कपिल देव ने कहा कि जब कश्मीर में आतंकवादी हमारे जवानों को मारते थे तो तब हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने जाकर घुटने टेकते थे। भीख मांगते थे की पाकिस्तान हमला कर रहा है हमारी जान बचाओ, लेकिन आज अगर कोई हमारे जवानों पर हमला करता है तो उसे सबक सिखाते हैं> कपिल देव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार उनके 400 आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया है।
कपिल देव ने गिनाई केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धता
आपको बता दें कि इस दौरान भाजपा के कूकड़ा मंडल के तहत गांव बिलासपुर में पाल समाज के सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।बता दें कि रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिलासपुर में संयोजक जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल के नेतृत्व में भाजपा के कूकड़ा मंडल के अन्तर्गत पाल समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और सदर विधायक एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां से खुली जीप में सवार होकर दोनों गांव बिलासपुर पहुंचे। कूकड़ा चौराहे पर मंत्रियों ने कश्मीर में शहीद सैनिक गांव लोहड्डा निवासी प्रेमपाल नायक की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भेंट की अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा
गांव बिलासपुर में पहुंचने पर मंत्रियों ने महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारम्भ किया। आयोजकों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, बिजेंद्र पाल, डॉ देशबंधु तोमर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, रोहताश पाल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, हरीश अहलावत और प्रवेश पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।