रिपोर्ट-ख़ुर्शीद रब्बानी
उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर नाई की थड़ी में डॉक्टर आज़म बेग का नागरिक अभिनंदन
जयपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर आज़म बेग को पार्टी आलाकमान द्वारा उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद देश भर में उनके स्वागत व सम्मान का सिलसिला जारी है। सम्मान की इसी कड़ी में आज जयपुर के जेएलएन चिल्ड्रन एकेडमी में विकास समिति एवं जेएलएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन सोसायटी की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न समाजों की कई हस्तियां मौजूद रहीं और क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों ने डॉक्टर आज़म बेग का जोशो ख़रोश के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर आज़म बेग ने अपनी बात कुछ इस अंदाज़ में शुरू की “मिलेगी मंज़िल ए मक़सूद ये इमान रखते हैं, हम अपनी रहनुमाई के लिए क़ुर’आन रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वह कोम व मिल्लत का नाम कभी नीचे नहीं होने देंगे और सभी स्तर पर समस्याओं का समाधान करने में अपनी ओर से महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो कभी वैचारिक सिद्धांतों से समझौता नहीं करती और इसका 137 साल पुराना इतिहास है, उन्होंने कहा कि, इस पार्टी ने लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान से कभी वंचित नहीं रखा बल्कि इसके लिए हमेशा संघर्ष कर जन सामान्य को मूलभूत सुविधाओं के साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रही है, किंतु वर्तमान में यूपी और केंद्र में क़ाबिज सांप्रदायिक शक्तियों ने मुल्क के अमन चेन और सांप्रदायिक सद्भाव की मज़बूती को तोड़ने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी उनकी मंशा में कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि हमारे बुज़ुर्गों ने देश की ख़ातिर कुर्बानियां दी हैं और वह यहीं दफन भी हुए हैं और हम भी यहीं दफ़न होंगे। मौलाना आज़ाद से लेकर आज तक तमाम लीडरान ने हिंदुस्तान की आन, बान, शान के लिए अपने प्राणों की बलि दी है। इसी कड़ी में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, आयरन लेडी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी द्वारा देश हित के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। वहीं सांझी विरासत मंच के राष्ट्रीय संयोजक अकबर क़ासमी ने कहा कि जो शख्सियत इस्तक़बाल के लायक हैं।

आज उन्हीं का स्वागत हुआ है, यह हम सभी के लिए ख़ुशी की बात है। वहीं उन्होंने कोम व मिल्लत में लीडरशिप की कमी की बात को भी दोहराया और कहा कि जो लोग दिलों पर राज करते हैं उन्हीं में से एक डॉक्टर आज़म बेग हैं और यह हकीक़त में इस ज़िम्मेदारी के लायक़ हैं और हमारे लीडर हैं। पार्टी ने यह ज़िम्मेदारी देकर अपना फर्ज़ निभाया है। वहीं उन्होंने देश में पनपती सांप्रदायिक शक्तियों पर कटाक्ष किया और कहा कि जल्द ही यह शक्तियां देश से लुप्त हो जाएंगी, क्योंकि ऐसे लोगों ने ग़रीबों की बहुत बद्दुआ ली है। क़ासमी ने आज़म बेग जैसी शख्सियतों को आगे लाकर लोगों से लीडरशिप के पीछे आने का आह्वान किया।

समारोह में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव रूबी ख़ान ने डॉक्टर आज़म बेग की लीडरशिप में विश्वास जताते हुए कहा कि यूपी का ताज कांग्रेस के साथ होगा और इसके लिए डॉक्टर आज़म बेग अपनी महती भूमिका निभाएंगे। वहीं जयपुर के कर्बला वक्फ इंतज़ामिया कमेटी के सचिव एवं समाजसेवी इस्लाम कारपेट ने कहा कि जो यूपी पर राज करता है वह हिंदुस्तान पर राज करता है, किंतु अफसोस की बात यह है कि यूपी में कांग्रेस आज वेंटीलेटर पर है जिसे मद्देनज़र रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने तहकीक के बाद डॉक्टर आज़म बेग को चुनकर वहां का प्रभारी बनाया है, ताकि पार्टी को वहां वेंटिलेटर से निकालकर ऑक्सीजन सिलेंडर पर लाकर नई ज़िंदगी दी जा सके और यह काम डॉक्टर आज़म बेग बख़ूबी पूरा करेंगे। वहीं कार्यक्रम का संचालन जेएलएन चिल्ड्रन एकेडमी के डायरेक्टर मज़हर बेग ने किया तथा नाई की थड़ी विकास समिति के अध्यक्ष उस्मान शेख़, सचिव मोहम्मद फरहत अली सहित कई लोगों ने डॉक्टर आज़म बेग का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौक़े पर डॉक्टर आज़म बेग ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि ज़रूरत पडने पर समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे