1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. घटिया सीवरेज कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की मांग

घटिया सीवरेज कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की मांग

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम लिखा ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को सौंपा गया।

By: Naredra 
Updated:
घटिया सीवरेज कार्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, निर्माण कंपनी पर कार्रवाई की मांग

बड़वानीः सीवरेज निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम लिखा ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करंजा चौक पर एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई थी। हालांकि, गुटबाजी के कारण कम संख्या में ही कार्यकर्ता जमा हो पाए। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने बताया कि बड़वानी शहर में श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए जा रहे सीवरेज निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है।

इसमें मिट्टी मिली रेत और कम स्ट्रेंथ वाली फ्लाई ऐश ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। मैनहोल चैंबर, सीसी रोड रेस्टोरेशन और अन्य निर्माण कार्यों में निर्धारित समयावधि तक तराई (क्युरिंग) नहीं की जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती प्रभावित हो रही है।

जाधव ने आरोप लगाया कि कंपनी मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के तकनीकी परिपत्रों और निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। शहर में अभी भी सैकड़ों मैनहोल चैंबर ऐसे हैं, जिनमें दोनों तरफ प्लास्टर नहीं किया गया है। सीसी रोड का स्थायी रेस्टोरेशन कार्य भी निर्धारित अवधि में नहीं हो रहा है, जिससे वाहनों के फंसने और यातायात जाम की समस्या बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की आंखों में धूल झोंककर अनियमित निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्लब रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में पेयजल लाइन और सीवरेज लाइन के बीच केवल 6 इंच का अंतर है। इसके अलावा, पेयजल की पुरानी लाइन में दो जॉइंट हैं और यह लाइन चैंबर के अंदर से गुजर रही है, जो भविष्य में गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...