बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हालंहि में ”घर भेजो” मुहिम चला रहे हैं। जिससे वो काफी लोगों की मदद कर रहें हैं। ऐसे में कांग्रेस ने सोनू सूद पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘शुक्र मनाइए कि सोनू सूद जी महाराष्ट्र में नेक काम कर हजारों यूपी के लोगों को मदद कर रहे हैं। यूपी में होते तो यूपी सरकार पहले बसों को स्कूटर बोलती, फिर उनकी फिटनेस का अड़ंगा अटकाती और फिर सोनू सूद को जेल में डाल देती। योगी सरकार नेक कार्य/ सेवा कार्य करने पर जेल भेजती है।’
बतादें कि, पिछले कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों की मदद कर रहें है और उनको घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं।
यह ट्वीट यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किया गया है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।