भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार केवल प्रचार और विज्ञापनों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ने का दावा कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है और किसान आज भी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कुणाल चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सोयाबीन के दामों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी, जबकि वर्तमान सरकार छोटी बढ़ोतरी को भी बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है। उन्होंने गेहूं खरीदी के आंकड़ों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुल उत्पादन की तुलना में खरीदी बेहद कम है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने देवास की बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट को गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम बताया। साथ ही ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की।