{ काशीपुर से रफी खान की रिपोर्ट }
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के एनआरसी और सीएए पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर निशाना साधा था, जिस पर उत्तराखंड कांग्रेस के मुखिया प्रीतम सिंह ने बंशीधर पर पलटवार करते हुए एक साथ कई तीर चलाए है।
आपको बताते पिछले दिनों काशीपुर पहुंचे सूबे के बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर हमलावर नीति को अपनाते हुए सीएए और एनआरसी मुद्दे को भुनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को मुद्दाहीन पार्टी का खिताब दिया गया था।

इस दौरान उन्होंने बिल का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेताओ पर देश की जनता को गुमराह किए जाने का आरोप भी मंढा था। वहीं इसके बाद काशीपुर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात को पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बंशीधर के वार पर पलटवार करते हुए जमकर तीर चलाए।

उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत सत्ता में बैठकर जनता को विकास की ओर ले जाने के बजाय जात पात और धर्म के नाम पर विभाजित करने का काम कर रहें हैं और यही इन भगवाधारियों का असल एजेंडा है।