जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का बयान अब उनके गले की फाँस बनता जा रहा है। आपको बता दे, कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने फारूक के बयान को बेहद ही आपत्तिजनक बताया है।
दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुला ने एक बार फिर जहरीला बयान दिया है जिससे की अब उन पर यह सवाल खड़े होने लगे की क्या वाकई में उन्हें कश्मीर के लोगों की चिंता है ?
दरअसल फारूक अब्दुल्ला ने कहा, कि वो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली के लिए कोशिश कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर आर्टिकल 370 की वापसी होगी।
फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा था कि आर्टिकल 370 के हटने से ही चीन पूर्वी लद्दाख में हमलावर है। अब उनके इसी बयान पर उनके पुराने सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है।
राजनीतिक विचारधारा,मतभेद,मनभेद सब अपनी जगह हैं लेकिन उस वक्त जब चीन हमारी सरहदों पर नापाक इरादों के साथ तैनात है,तब #FarooqAbdullah का चीन के पक्ष में बयान न केवल बेहद गैर जिम्मेदाराना है बल्कि निंदनीय भी |
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) October 13, 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक विचारधारा, मतभेद और मनभेद अपनी जगह हैं, लेकिन उस वक्त जब चीन हमारी सरहदों पर नापाक इरादों से तैनात है और तब फारूक अब्दुल्ला का चीन के पक्ष में बयान ना सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि निंदनीय भी है।
उन्होंने आगे कहा, राजनीतिक विचारधारा,मतभेद,मनभेद सब अपनी जगह हैं लेकिन उस वक्त जब चीन हमारी सरहदों पर नापाक इरादों के साथ तैनात है, तब उनका चीन के पक्ष में बयान न केवल बेहद गैर जिम्मेदाराना है बल्कि निंदनीय भी।
आपको बता दे, पिछले साल धारा 370 हटने के बाद से ही घाटी ने राजनीतिक गतिविधि ठप है। फारूक और उनके बेटे उमर को लगभग एक साल की नजरबंदी के बाद सरकार ने रिहा किया था।
वही बात करे पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती की तो वो अभी भी नजरबंद है। देखा जाए तो वो अभी भी नजरबंद है और हाल ही में उनकी बेटी ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया था।
अपनी याचिका में उनकी बेटी ने लिखा था की मेरी माँ को अब राजनीतिक गतिविधि शुरु करने की परमिशन मिले और उन्हें उनकी माँ से मिलने दिया जाए। दरअसल सरकार ने उन्हें इसलिए नजरबंद किया है ताकि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हो।
फारूक के इस बयान पर बीजेपी ने भी जमकर हमला बोला था, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये वहीं फारूक अब्दुल्ला हैं, जिन्होंने कहा था कि PoK क्या तुम्हारे बाप का है, जो तुम पीओके ले लोगे, क्या पाकिस्तान चूड़ियां पहन रखी हैं।
पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि फारूक के बयान से कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने भी कहा था कि पीएम मोदी तो कायर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी राहुल गांधी ने बयान देकर पाकिस्तान में खूब वाह-वाही लूटी थी।
संबित पात्रा ने कहा कि अगर फारूक अब्दुल्ला का ये मानना है कि चीन आर्टिकल 370 की वजह से पूर्वी लद्दाख में हमलावर है तो फारूक अब्दुल्ला कहीं ना कहीं चीन की विस्तारवादी मानसिकता को दर्शाते हैं।