हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है इसको लेकर देश की सभी राजनीतिनक पार्टियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हाथरस जा रहे थे। वहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ वे पीड़ित परिवार के घर की तरफ जाने की योजना थी। इसको लेकर राहुल गाँधी ने एक ट्वीट भी किया था जिसमें उन्होंने लिखा दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती ।
दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2020
इस बीच दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। बैरिकेड लगाकर बैठी पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पकड़ना शुरू कर दिया। तभी अचानक प्रियंका गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गईं।
वहां हो रही हल्की धक्का-मुक्की का सामना उन्होंने किया लेकिन अपने कार्यकर्ता को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने में वह कामयाब रहीं। इसका वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा न्याय के लिए लड़ने वाली महिला से बड़ी कोई ताकत नहीं है।
There is no greater strength than a woman fighting for justice. #SatyagrahaForOurDaughters pic.twitter.com/WATQvJXvlv
— Congress (@INCIndia) October 3, 2020
आपको बता दें कि दो दिन पहले भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन गांव से काफी दूर ही उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोक लिया था। इस दौरान राहुल और अन्य नेताओं के साथ धक्कामुक्की भी देखने को मिली थी। पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में भी लिया था।