रिपोर्ट : रिजवान अहमद / मोहम्मद आबिद
हरिद्वार : कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री पूनम भगत की पुत्र वधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई जिसके बाद हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है पुलिस को शाम 4 बजे सूचना मिली की देवतान मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली है सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है।

बतादे की देर बुधवार को देर शाम महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो महिला को आनन फानन में रस्सी से उतारकर अस्पातल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ नवविवाहिता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है और इसके बाद विवाहिता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ससुराल वालों के घर में तोड़फोड़ कर डाली।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री पूनम भगत के पुत्र को भीड़ ने बेरहमी से पीटा मौके पर भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं पूरे मामले में सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि पुलिस को एक विवाहिता की सुसाइड करने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बतादें की कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री पूनम भगत की पुत्र वधू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला मृतक महिला के पति को बेरहमी से पीटा और घर में तोड़फोड़ की गई मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी ही मुश्किल से पूनम भगत के पुत्र को परिजनों और भीड़ से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में लिया और मामले की जांच में जुट गई है