1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में दुष्प्रचार और भ्रम पैदा करने की कोशिश में कांग्रेस : बंशीधर भगत

प्रदेश में दुष्प्रचार और भ्रम पैदा करने की कोशिश में कांग्रेस : बंशीधर भगत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में दुष्प्रचार और भ्रम पैदा करने की कोशिश में कांग्रेस : बंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

आपको बता दे कि कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार के ऊपर नाकाम होने का आरोप लगा रही है। आज प्रदेश के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। आगे उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में चार आने तक नहीं दिए, लेकिन सवाल खूब किए। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता देश-प्रदेश में दुष्प्रचार और भ्रम पैदा करने की कोशिश में लगे हैं ताकि राज्य में शांति ना रहे।

ज्ञात हो, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तेजी से मरीज बढ़ रहे है और आकंड़ा 1500 के पार जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...