1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा का दौरा, हेलीकॉप्टर से 2:00 बजे उतरेगा प्रियंका गांधी, पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा का दौरा, हेलीकॉप्टर से 2:00 बजे उतरेगा प्रियंका गांधी, पढ़ें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज आगरा जा रही हैं। वह खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर समर्थन जुटाएंगी। चार माह के अंदर उनका यह तीसरा आगरा दौरा होगा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका के साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम आ सकते हैं। पहले चरण में जिन जिलों 10 में फरवरी को मतदान होना है, वहां चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकने की तैयारी है।

वही, सूबे में अकेले चुनाव लड़ रही कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम लगाया गया है। वह मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेलीकाप्टर से खेरागढ़ मंडी पहुंचेंगी। वहां से उनका रोड शो शुरू होगा।

बाजार में करीब 3.5 किमी का रोड शो कर वह वापस मंडी पहुंचेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि खेरागढ़ विधानसभा में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो मंगलवार दोपहर होगा। उनके साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम भी यहां आ सकते हैं।

वही, मिली जानकारी के चलते उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...