ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार से 15 जनवरी को कांग्रेसी पार्षद अमित मिश्रा को अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पार्षद अमित मिश्रा की मां ने 16 जनवरी को स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से ही जिले के कप्तान बरिंदर जीत सिंह ने जिले के कई थानों की टीम और एसओजी को पार्षद की तलाश के लिए लगाया था।

इस मामले में जिले की पुलिस ने बीते रविवार रात को गाजियाबाद पुलिस की मदद से अपहरण हुए अमित मिश्रा को गाजियाबाद से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 15 जनवरी को पार्षद को बदमाश एक कार में बैठा कर अपने साथ रामपुर होते हुए गाजियाबाद ले गए थे। जिसके बाद बदमाशों द्वारा पार्षद के परिजनों को फोन कर 20 लाख रुपये की डिमांड की गई थी।
पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को बदमाशों की लोकेशन गाजियाबाद में मिली, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस की मदद से सभी रास्तों में नाकेबंदी की। इसके बाद दबाव में बदमाशों ने पार्षद अमित मिश्रा को एक अनजान सड़क में छोड़ गए।
वहीं इस मामले में ऊधमसिंह नगर के एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि, पार्षद के अपहरण के बाद पुलिस के दबाव में बदमाशों द्वारा पार्षद को कल देर रात गाजियाबाद के एक अनजान जगह छोड़ दिया था। पुलिस आरोपियों की तालाश में जुटी हुई है।