1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. सराहनीय कार्य : उरई जेल कारागार के सभी बंदी और स्टाफ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए

सराहनीय कार्य : उरई जेल कारागार के सभी बंदी और स्टाफ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सराहनीय कार्य : उरई जेल कारागार के सभी बंदी और स्टाफ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए

कहते है कि अगर किसी काम को लगन और मेहनत से किया जाए तो उसमे आपको जरुर सफलता मिलती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है उरई जेल कारागार के जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जिनके प्रयासों से आज जेल कारागार के सभी बंदी और कैदी कोरोना वायरस के कहर से आजाद हो चुके है।

दरअसल जेल कारागार में 759 जो बंदी थे उसमे से 211 बंदी कोरोना पॉजिटिव थे। उसके अलावा स्टाफ के 42 लोगों को और जांच हुई थी जिसके बाद उनका टेस्ट नेगेटिव आया था।

वहीं बंदियों के संक्रमण से पीड़ित होने के बाद उनको आइसोलेट किया गया और कैदियों का ध्यान रखा गया। अच्छे से उनकी देखभाल, भोजन और उपचार के इंतज़ाम किये गए थे।

इसके बाद जब उनकी दोबारा जांच करवाई गई तो सभी कैदियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। अब उरई जेल कारागार संक्रमण से मुक्त हो गया है और इस कार्य में जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का कार्य सराहनीय रहा है।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया है कि इस दौरान सभी बंदियों को अच्छी डाइट दी गई वही प्रॉपर दवाइयां दी गई। इस दौरान बंदियों को मानसिक अवसाद से बचाने के लिए भी कई प्रयास किए गए थे।

जेल के अंदर टेलीविज़न और खेलकूद के इंतज़ाम किए गए थे। इसके अलावा योग का प्रोग्राम भी नियमित रूप से किया जाता था ताकि उनकी हेल्थ अच्छी रहे। आरएनआई जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के इन प्रयासों की सराहना करता है और उनके इस काम के लिए अनेक शुभकामनाएं देता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...