आज सीएम योगी ने होने आवास पर एक उच्च स्तरीय मीटिंग की जिसमें उन्होंने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
उन्होंने आदेश दिए है कि धर्म गुरुओं से बात करे और यथा संभव नियमों का पालन करवाए। उन्होंने आगे कहा कि एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु न जाएं और वे प्रतिमा या धार्मिक ग्रंथों को स्पर्श न करें।
उन्होंने कहा, कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर संभव उपाय करना होगा ,इसी संदर्भ में आज लखनऊ मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के साथ धर्मगुरुओ की मीटिंग हुई है।

कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक हुई है।
सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन के साथ सभी मंदिर मस्जिद खोलने पर सहमति बनी है।