1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी का आज यूपी दौरा, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM योगी का आज यूपी दौरा, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी का आज यूपी दौरा, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जंगल कौड़िया से मोतीपुर फोरलेन के निर्माण को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि, राजमार्ग का निर्माण किया जाए किस पर आवागमन सुचारू रह सके।

सीएम योगी ने कहा गोरखपुर देवरिया और महाराजगंज गोरखपुर फोरलेन के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर वाराणसी फोरलेन निर्माण के बारे में भी जानकारी ली उन्होंने टूटे फूटे सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की के साथ ही प्रत्येक 15 दिनों पर निर्माण कार्यो की प्रगति पर समीक्षा करने को प्रभार जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। सीएम योगी अपने गोरखपुर दौरे में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर दौरे में सीएम योगी रोजगार मेले का उद्घाटन किया। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय विवि में रोजगार मेला में शमिल हुए।

आपको बता चलें कि, सीएम योगी आज कई जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोरखपुर में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद वह आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह चंदौली में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए वहां से निकल जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...