1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CM योगी अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, मंदिर मॉडल की आरती भी की, भूमि पूजन के एक साल पूरा होने पर प्रदेश और देशवासियों को दी बधाई

CM योगी अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, मंदिर मॉडल की आरती भी की, भूमि पूजन के एक साल पूरा होने पर प्रदेश और देशवासियों को दी बधाई

करोड़ों हिंदूओं के आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के जन्मभूमि अयोध्या में उनके मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हुए गुरुवार को एक साल पूरा गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, मंदिर मॉडल की आरती भी की, भूमि पूजन के एक साल पूरा होने पर प्रदेश और देशवासियों को दी बधाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: करोड़ों हिंदूओं के आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम के जन्मभूमि अयोध्या में उनके मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हुए गुरुवार को एक साल पूरा गया। इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही इस पावन अवसर सीएम योगी अयोध्‍या पहुंचें हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी ने रामलला के भव्‍य दर्शन किए और मंदिर मॉडल की आरती की। अब सीएम योगी  हनुमानगढ़ी जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। सीएम, तेज गति से चल रहे राममंदिर निर्माण के कार्यों का जायजा भी लेंगे। गुरुवार 5 अगस्त को भाजपा अन्‍नोत्‍सव कार्यक्रम मना रही है।

खास बात यह है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख संत शामिल हो रहे हैं। अयोध्‍या विवाद पर 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय दिया था। जिसके बाद 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमे भूमिपूजन किया था। इस दौरान देश के जाने-माने संत-महंत और गणमान्‍य लोग मौजूद रहे थे। आज इसका एक वर्ष पूरा हो गया है।

आज के इस खास अवसर पर अन्‍नोत्‍सव कार्यक्रम के तहत एक करोड़ गरीबों को एक दिन में पांच किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्‍यनाथ अयोध्‍या से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए इससे जुड़ेंगे। अन्‍नोत्‍सव के जरिए भाजपा इस मौके को खास बनाने में जुटी है।

सीएम योगी अपने इस दौरे के दौरान करीब तीन घंटे रुकेंगे। वह आज दोपहर यहां पहुंचेंगे। अयोध्‍या एयरपोर्ट से वह सीधे श्री राम जन्‍मभूमि परिसर जाएंगे जहां वह रामलला के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। सीएम इस दौरान राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी लेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...