नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के विकास और आम जन समस्याओं से निपटने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार ऐसे कई बड़े फैसले ले रहे है, जिससे यूपी का विकास हो सकें। साथ ही आम जन के उन समस्याओं का भी निपटारा हो सकें, जिससे वे रोज दो-चार होते है। आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात को सीएम योगी ने ऐसे ही कई फैसले लिए, जो आम जनों के हित को देखते हुए लिया गया है।
सीएम योगी के फैसले के अनुसार, सरकार, हर साल प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरण में होने वाली परेशानी को खत्म करने के लिए अब सीधे उनके माता पिता के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेगी। यूनिफॉर्म के साथ जूता-मोजा का पैसा खाते में दिया जाएगा।
आपको बता दें कि शैक्षिक वर्ष 2021-22 में उच्च प्राथमिक, परिषदीय, प्राथमिक विद्यालयों और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के लिए फ्री यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा तथा स्कूल बैग का पैसा छात्र-छात्राओं के माता पिता को पीएफएमएस के जरिए दिया जाएगा। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गई है।
योगी कैबिनेट ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि भारत डायनमिक लिमिटेड को झांसी में जमीन दी जाएगी। 183 हेक्टेयर की ये जमीन डिफेंस कॉरिडोर में दी जाएगी। बता दें कि भारत डायनमिक आकाश मिसाइल निर्माण में काम करती हैं। इधर, डीआरडीओ को भी 80 हेक्टेयर भूमि निशुल्क दी जाएगी। ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण करने वाली डीआरडीओ को लखनऊ में सरोजनी नगर में जमीन दी जाएगी।
गौरतलब है कि यूपी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले ही सीएम योगी का ये फैसला विपक्षी पार्टियों को भारी पर सकती है। जिससे एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार फिर अपने पुराने इतिहास को दोहरा सकती है।