1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाहीन बाग: सीएम योगी ने कहा- इनके पूर्वजों ने किए थे भारत के टुकड़े

शाहीन बाग: सीएम योगी ने कहा- इनके पूर्वजों ने किए थे भारत के टुकड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग: सीएम योगी ने कहा- इनके पूर्वजों ने किए थे भारत के टुकड़े

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन पर आज दिल्ली में आयोजित एक जनसभ को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, शाहीन बाग का धरना नागरिकता कानून को लेकर नहीं है। ये धरना इस बात को लेकर है कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में कैसे उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि, उनकी चिढ़ ये है कि इनके पूर्वजों ने भारत के टुकड़े कर दिए थे, लेकिन आज भारत एक श्रेष्ठ भारत कैसे बन रहा है। इनके पूर्वजों ने भारत की आन बान शान के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है। बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर के अंदर कांग्रेस को था या फिर बिरयानी खिलाने का शौक शाहीन बाग जैसी घटनाओं में केजरीवाल को है।

इसके आगे सीएम ने कहा कि, ये लोग नारे तो महिला सशक्तिकरण के लगाते थे, लेकिन इसी दिल्ली के अंदर नैना साहनी हत्याकांड भी होता था और तंदूर कांड भी होता था। 1952 में जब कांग्रेस ने छल कपट के चलते धारा 370 को देश के संविधान का हिस्सा बनाया था तो बाबा साहेब ने भी विरोध किया था। तब उन्होंने कहा था कि धारा 370 देश के अंदर विवाद का कारण बनेगी।

यूपी सीएम ने लोगों से पूछते हुए कहा कि, आप शाहीन बाग चाहते हो या दिल्ली की सुख समृद्धि। उन्होंने कहा मैं दिल्ली में यही समझाने आया हूं कि किस तरीके से मोदी सरकार ने और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिलकर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया है। नागरिकता कानून को लेकर जिस तरीके से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, वह देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...