1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सीएम योगी : 500 साल बाद आई है मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी

सीएम योगी : 500 साल बाद आई है मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी : 500 साल बाद आई है मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में थे। आज शनिवार को उन्होंने अयोध्या का दौरा किया और राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया।

भूमि पूजन के लिए जो जमीन समतल की गई उसे देखने के बाद उन्होंने राम मंदिर का नक्शा भी देखा।

इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए और हनुमान गढ़ी मंदिर भी गए। आपको बता दे कि 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन है और खुद पीएम मोदी के हाथों यह पूजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ सालों बाद ये शुभ मुहूर्त देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन से हमारा प्रयास होना चाहिए कि लगातार तीन दिनों तक हर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हो।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस दौरान कोरोना को लेकर जो गाइडलाइंस हैं उनका पालन किया जाए। योगी जी ने बताया है कि अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने भव्य कार्यक्रम होगा और उन्होंने अयोध्या दौरे के दौरान वहां के विधायकों, सांसद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...