{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम योगी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से 35 लाख मजदूरों को 1000 रुपये प्रति व्यक्ति देगी।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने भी कोरोना से बचाव और लड़ने के लिए पूरी सतर्कता बरती है।2 दिन पहले पीएम मोदी ने भी जनता से अपील की है किसी भी सोशल गैदरिंग को रोकने के लिए।पूरे देश में कोरोना वायरस सेकंड स्टेज पर है और अगर हम इसे यहीं रोकने में कामयाब होते है तो ये पूरी दुनिया के लिए एक मैसेज होगा।
इसके संक्रमण को रोकने के लिए हमारी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।सभी जिलों के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है और पर्याप्त चिकित्साकर्मी तैनात किए गए हैं।23 मरीज में से 9 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।
कोरोना से घबराने की जरूरत नही है, लड़ने की जरूरत है, बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। पीडीएस दुकानों के जरिए अनाज देंगे। अप्रैल मई की पेंशन अप्रैल में ही देंगे। सीएम योगी ने आगे कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सरकार के पास हर जरुरी सामान, जमाखोरी की जरुरत नहीं।
यूपी में 50 लाख से अधिक लोगो को 1000 रुपये खाते में दिए जाएंगे। 1.65 करोड़ लोगों को एक महीने का मुफ्त राशन, 83 लाख से अधिक वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन एडवांस दी जाएगी।
मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का त्वरित भुगतान होगा।
जनता कर्फ्यू लगाने पर कहा कि सुबह 10 बजे से 22 मार्च को ट्रेन नहीं चलेंगी। जब तक जरुरी ना हो, यात्रा ना करें। देश में कोरोना अभी दूसरी स्टेज पर है। हर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। यूपी में अब तक 23 मरीज मिलने सामने आए हैं।