{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हत्या के दोषी सुभाष बाथम द्वारा बंधक बनाए गए 23 बच्चों अपने आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया। इन बच्चों को पुलिस ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद बाथम के घर में बने तहखाने से मुक्त कराया था।

वहीं योगी ने इस कांड में सिलेंडर बम का तार काट सभी बच्चों की जान बचाने वाली 14 साल की अंजलि को 51 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीट पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है लेकिन आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी इस मौके पर बहादुर सिपाहियों जिन्होंने इन बच्चों को सिरफिरे सुभाष बाथम के चंगुल से छुड़ाया था उन्हें भी पुरस्कृत किया। पूरी टीम को 10 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।
सीएम ने कहा कि इस घटना के बाद हमें और सतर्क रहने की जरूरत है। सिरफिरे व्यक्ति ने अपने घर मे बेसमेंट बनाया था। घर मे कोई खिड़की नहीं थी। उसने आपराधिक मानसिकता के साथ अपना घर बनाया था।

आपको बता दे कि फर्रुखाबाद जिले के करथिया गांव में 30 जनवरी को बेटी के जन्मदिन की पार्टी के नाम पर सुभाष बाथम ने 23 बच्चों को घर बुलाकर बंधक बना लिया था।