1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, पढ़े

मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, पढ़े

मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है।

उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। यहां इन्‍होंने 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मेरठ को दी।

इनके साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे। सीएम योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ गाजियाबाद से मेरठ हेलीकॉप्‍टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से मेरठ के लिए सड़क मार्ग से सफर किया।

करीब डेढ़ बजे सीएम मेरठ में पहुंचे। यहां इन्‍होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।

योगी ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अवसर मिलेगा तो खेती से वो सोना उगाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान कठिन मेहनत करते हैं। पर कुछ लोग इनके विकास को नहीं लेख सकते।

रमाला चीनी मील का जिक्र करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मील के विस्‍तार की मांग हो रही थी। भाजपा की सरकार के आने के बाद इसका विस्‍तार किया गया। कहा कि मोदी सरकार में किसानों के गन्‍ना मुल्‍य का पाई-पाई मिलेगा। चीनी का उत्‍पादन प्रदेश से बड़े स्‍तर पर करेगें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...