सरकार में 100 दिन पूरे करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुम्बई से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैंै। इस दौरान वोे रामलल्ला का आर्शीवाद लेंगें और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगें, इस दौरान उद्धव न तो सरयू आरती में हिस्सा लेंगें और न ही किसी भी प्रकार की जनसभा करेंगें।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए दोनो कार्यक्रम रद् किए गए है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को रद् किया गया हैं। वही मुख्यमंत्री योगी ने भी भीड़भाड़ वालें आयोजन सेे बचने की अपील की थी।
राउत ने बताया मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लखनऊ से होते हुए अयोेध्या जांएगें। वह दोपहर करीब 2 बजे आएंगे। इसके बाद शाम 4ः30 बजे वह परिवार संग रामलला के दर्शन करेंगे। उद्धव के अयोध्या दौरे के विरोध पर राउत ने कहा कि मैं पिछले पांच दिनों से अयोध्या में हूं। यहां कोई विरोध नजर नहीं आ रहा है। अगर कोई विरोध करना चाहता है। तों वह उसकी आजादी है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का आधिकार हैं।
अच्छी बात हैं कि संत महंत भी राजनीतिक विरोध करने लगे हैं उनमें जागरूकता आई हैं। राउत ने कहा कि सरयू आरती में हिस्सा लेनी की तैयारी कर ली गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलतें डर का माहौल बना हैं। जिसको ध्यान में रखतें हुए प्रधानमंत्री जी ने भीड़ भाड वाले कार्यक्रमों से बचने की सलाह दी हैं। इस संबंध में योगी जी से भी बात हुई है।
सभी का आह्वान है कि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से जितना बचा जा सके बचें। उसके बाद उद्धव जी से चर्चा हुई है कि सरकार कि तरफ से मिली गाइडलाइन का आनुपालन होगा। जिससे सरयू आरती स्थगित कर दी गई है। राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना के करीब दो हजार कार्यकर्ता, सांसद व विधायक भी अयोध्या पहुंच रहे है। राममंदिर निर्माण के लिए उद्धव ठाकरे कुछ बड़ा ऐलान कर सकतें हैं।
राहुल गांधी भी करे रामलला के दर्शन, ममता दीदी भी आएं- राउत
संजय राउत ने राम मंदिर निर्माण को एक राष्ट्रीय कार्य मान कर हम सभी को इसमें सहयोग करने एक दिन अयोध्या आना चाहिए। यही मेरी राजनीतिक दलों एवं व्यक्तियों से अपील है। क्या राहुल भी रामलला दर्शन करेंगें वाले सवाल पर सवाल पर राउत ने कहा राहुल जी श्रद्धालु है, उनकी भी आस्था हैं। मैं चाहूंगा कि असददुद्ीन ओवैसी, ममता दीदी, आंध्र प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री भी आयोध्या आएं। भगवान राम सभी के है।