उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा के प्रति जन जागरूकता के लिए आयोजित गंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

साथ ही यूपी की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों को संबोधित भी किया। गंगा यात्रा में शामिल होने के बाद वह दो दिवसीय दौरे के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री रावत छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में करेंगे। साथ ही वह बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे, और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर फैली अफवाहों के बारे में लोगों को जगरूक भी करेंगे।