कोरोना वायरस के संकट के बीच उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की और कोरोना को लेकर उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी है।
सीएम ने मीडिया से कहा की, राज्य में पिछले 100 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है वही उन्होंने यह भी जानकारी दी की सात लोग ठीक हो गए है।
आपको बता दे की राज्य में अभी भी कोरोना पीड़ितों की संख्या 35 पर बनी हुई है और लोग ठीक भी हो रहे है। ऐसे में यह राज्य और उसके लोगों के लिए अच्छा संकेत है।
इसके अलावा सीएम रावत ने जनता से अपील है कि अपना चेहरा, नाक, मुंह ढकें तभी बाहर निकलें। घर पर अगर मास्क बनाया हो तो उसे गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें।