1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM तीरथ सिंह रावत कर रहे हैं लव जिहाद पर कानून बनाने की प्लैनिंग! जानिए बोले CM तीरथ

CM तीरथ सिंह रावत कर रहे हैं लव जिहाद पर कानून बनाने की प्लैनिंग! जानिए बोले CM तीरथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM तीरथ सिंह रावत कर रहे हैं लव जिहाद पर कानून बनाने की प्लैनिंग! जानिए बोले CM तीरथ

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
हरिद्वार: देश में लव जिहाद कानून के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। और बात की जाए उत्तराखंड में ‘लव जिहाद’ कानून की तो इस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति किसी को लालच देकर, भटकाकर या डरा-धमकाकर धर्म बदलने को मजबूर करता है तो उसे पांच साल तक की सजा हो सकती है, लेकिन कई लोग इस कानून के खिलाफ रहे, जिसके बाद ये कानून नहीं लागू हो पाया। अब लव जिहाद पर तीरथ सरकार का बड़ा फैसला आया है।

दरअसल, बीते दिन हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) केंद्रीय मार्गदर्शी मंडल की बैठक में तीरथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह राज्य में लव जिहाद के प्रसार को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित और परेशान थे। उन्होंने कहा कि वह लव जिहाद को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहे थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, हाल ही में मैंने इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। राज्य में लव जिहाद के कम मामले हैं क्योंकि राज्य “देवभूमि” (देवताओं की भूमि) है और यहां के लोगों पर संतों का आशीर्वाद है। इसलिए यह (लव जिहाद) यहा ज्यादा नहीं है, लेकिन यह प्रबल है। मैंने इसके बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। मैंने चार दिन पहले एक बैठक की थी और सभी जिलों की रिपोर्ट ली थी। मैं चिंतित हूं और निश्चित रूप से मैं इसमें कुछ कदम उठाने जा रहा हूं।”

आपको बता दें, इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने तीरथ सरकार से लव जिहाद कानून बनाने की मांग की है। इतना ही परिषद् ने ये भी कह डाला कि लव जिहाद एक सोची-समझी साजिश होती है। सरकार को इसके लिए अब राज्य में एक कानून बनाना होगा।

तो वही चित्रकूट के रामचंद्र दास ने लव जिहाद को एक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अगर उच्च शिक्षित महिलाओं को धोखा दिया जा सकता है, तो संत बिरादरी को आम लोगों के बारे में चिंतित होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर कुछ वेब सीरिज धार्मिक स्थानों और संतों के खिलाफ साजिश रच रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...