1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, वामन मंदिर में की पूजा; ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान

बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, वामन मंदिर में की पूजा; ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान

23 सितंबर को बक्सर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बक्सर-भागलपुर प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का नाम ‘विश्वामित्र पथ’ रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद किया, सोन नहर का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।

By: Nivedita 
Updated:
बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, वामन मंदिर में की पूजा; ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा ऐलान

बक्सर।  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार, 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर बक्सर पहुंचे। उन्होंने वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वामनेश्वर धाम से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का नाम होगा ‘विश्वामित्र पथ’

मुख्यमंत्री ने बक्सर से भागलपुर के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को ‘विश्वामित्र पथ’ नाम दिया जाएगा। प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका और भागलपुर को जोड़ेगा। इससे इन क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की योजना है।

बक्सर-कोइलवर तटबंध को फोरलेन करने की बात

मुख्यमंत्री ने बक्सर-कोइलवर तटबंध को फोरलेन किए जाने की भी जानकारी दी। इसके अलावा बक्सर से कोइलवर के बीच प्रस्तावित फोरलेन मार्ग को ‘विश्वामित्र पथ’ नाम दिए जाने की बात कही गई।

जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुरामनपुर में जीविका भवन का उद्घाटन किया और वहां काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से उनके कार्य, आय और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान महिला समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने बक्सर के ज्योति चौक के पास कटहिया पुल से सोन नहर कैनाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई और अन्य उपयोगों के लिए पानी के संरक्षण को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति संग्रहालय का निरीक्षण कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात

मुख्यमंत्री के दौरे में भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी शामिल रहा। इस दौरान स्थानीय संगठन और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

सीएम के बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी। निर्धारित मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ यातायात को नियंत्रित किया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से पटना के लिए रवाना हुए।

जमुई मामले पर सवाल, CM ने नहीं दिया सीधा जवाब

वामन मंदिर से निकलने के दौरान मीडिया ने मुख्यमंत्री से जमुई की घटना को लेकर सवाल किया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया और इसके बाद अपने दौरे से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी दी।

 

रिपोर्ट – धीरज कुमार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...