रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: सालों से महिलाओ को सम्मान देने की लड़ाई जारी है। इतना ही नहीं राजनीती में भी महिलाओ को एक दर्जा दिलाने की मांग हमेशा से रही है। आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने महिलाओ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ मार्च दुनिया के इतिहास में बेहद खास है। यह दिन समाज के उस बडे़ हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धरा और सृष्टि को धन्य करने वाली मां-बहनों और बेटियों को कोटि-कोटि नमन। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। आइये, महिलाओं को समाज अधिकार और अवसर दें और इन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें। pic.twitter.com/feem24IiEQ
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 8, 2021
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढियों असमानताओं और अंधविश्वासों का विनाश करना होगा। महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तीकरण के लिए अभी से कदम उठाने होगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कृतसंकल्प है। हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे।