1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: CM Mohan Yadav का निराला अंदाज, सीएम मोहन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सवारी

Loksabha Election: CM Mohan Yadav का निराला अंदाज, सीएम मोहन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सवारी

Loksabha Election: सीएम मोहन शनिवार को ग्वालियर दौरे पर रहे। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव को गोल्फ कार्ट (इलेक्ट्रिक कार) में घुमाया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: CM Mohan Yadav का निराला अंदाज, सीएम मोहन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की सवारी

Loksabha Election: ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अनोखा अंदाज़ नजर आया है। नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बेटे के रिसॉर्ट में रिक्शे से घुमाया है। बता दें कि यहीं CGST का छापा पड़ा था।

ग्वालियर के निजी रिजॉर्ट में गोल्फकार्ट (इलेक्ट्रिक व्हीकल) में मुख्यमंत्री ने सवारी कर बैठक स्थल पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम सीएम मोहन यादव के सारथी बने। रिजॉर्ट में नरोत्तम ने कार्यक्रम स्थल तक सीएम की गोल्फकार्ट चलाई। इसके बाद इम्पीरियल रिसॉर्ट में प्रबुद्ध जनों की बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज ग्वालियर के इंपिरियल रिजॉर्ट में प्रबुद्ध जन वर्ग के साथ संवाद किया गया। सीएम ने कहा कि चुनावी बेला में अलग-अलग वर्ग के लोगों से लगातार उनकी मेल मुलाकात हो रही है।

आज यहां हमने व्यापारी वर्ग के अलग-अलग वर्ग के लोगों से बात की और सभी से भाजपा के पक्ष में अपील भी की। चुंकि हम सब जानते हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भविष्य में अगर प्रदेश को आगे ले जाना है तो सभी से बात करना जरूरी है और मुझे इस बात का संतोष है। हमने अपनी बात उनके सामने रखी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी से लेकर टैक्स कलेक्शन तक जो सुधार किए हैं।

वर्तमान सांसद का टिकट काट पार्टी ने भारत पर जताया भरोषा
ग्वालियर लोकसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद  विवेक शेजवलकर का टिकट काटकर भारत सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रवीण पाठक को टिकट मिला है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच शनिवार को सीएम और पूर्व गृहमंत्री मिश्रा ने चुनावी रणनीति के लिए ग्वालियर पहुंचे थे।

कार्ट पर घूमकर लिया जायजा
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम को कार्ट में बैठाकर पूरा रिसॉर्ट भ्रमण कराया। इस दौरान दोनों के बीच चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं के संग बैठक की और चुनावी चर्चा कर जायजा लिया। भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...